मुरादाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बर्तन बाजार स्थित कार्यालय पर आहुत की गई। जिसमेंं प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि, वह परेशान न हो 25 दिन में औसत एक भरा एलपीजी सिलेंडर चलता है। अगर भरे एलपीजी सिलेंडर के एवज में कोई भी ज्यादा रकम मांगता है तो संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क करे।

बैठक में अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने कहा कि वैश्विक युद्ध की स्थिति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सीएनजी, पीएनजी, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। मुरादाबाद के सभी व्यापारी भाईयों से हम अपील करते हैं कि कोई भी व्यापारी जो इन वस्तुओं को विक्रय करता है । अनावश्यक रूप से किसी भी उपभोक्ता को परेशान ना करें कोई भी कालाबाजारी ना करें। बैठक में सुनील अग्रवाल, सुधीर कंसल, मोहित अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, मनीष बेरी, मोहित खन्ना, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
——————–
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
