राजगढ़, 7 फरवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवनिर्मित मेडिकल काॅलेज के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार 28 वर्षीय युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से 9.38 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात नवनिर्मित मेडिकल काॅलेज के समीप से बाइक क्रमांक एमपी 39 जेड़ई 5902 पर सवार मेहरबान (28) पुत्र रामकिशन तंवर निवासी संकटमोचन बड़ली राजगढ़ को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 80 हजार रुपए कीमती बाइक व 80 हजार रुपए का 9.38 ग्राम वजनी स्मैक जब्त किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस मामले में आरोपित से मादक पदार्थ की उपलब्धता व सप्लाइ देने के बारे में पूछताछ कर रही है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
