गरियाबंद, 23 फ़रवरी (हि.स.)। गरियाबंद जिले अंतर्गत राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने चार निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत बेलर के बजरंग चौक के पास टिन शेड निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत धुरसा, सिर्रीकला, कसेरूडीह में टिन शेड निर्माण के लिए पृथक-पृथक रूप से 10-10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याें के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल
