गुवाहाटी, 02 फरवरी (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सोमवार को गुवाहाटी के लाचित घाट पर एनसीसी नॉर्थ ईस्टर्न रीजन निदेशालय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 में भाग लेकर लौटे एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया।

राज्यपाल ने कैडेटों को बधाई देते हुए उन्हें ‘न्यू इंडिया’ का प्रतिनिधि बताया और अनुशासन, उत्कृष्टता तथा राष्ट्र सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर आरडीसी-2026 के एनसीसी कैडेट उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
इससे पहले दिन में, राज्यपाल ने लोक भवन में गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 में भाग लेने वाले नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के 18 एनएसएस स्वयंसेवकों से भी संवाद किया।
———
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
