भुवनेश्वर, 04 मार्च (हि.स.)।ओडिशा के राज्यपाल हरिबाबू कंभमपटी, मुख्यमंत्री मोहन माझी , नेता प्रतिपक्ष एवं बीजद अध्यक्ष नवीन पटनानयक तथा उपमुख्यमंत्री कनक बर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल हरिबाबू कंभमपटी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने संदेश में कहा कि होली आनंद, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रंगोत्सव लोगों के जीवन में नई आशा और सद्भावना का संचार करेगा। साथ ही उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी ओडिया भाइयों-बहनों के लिए कामना करते हुए नागरिकों से पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के उपयोग की अपील की और शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से होली मनाने का आग्रह किया।
नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख और उल्लास लेकर आए तथा सभी लोग सुरक्षित रूप से त्योहार मनाएं।
उपमुख्यमंत्रियों कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिडा ने भी समान संदेश देते हुए राज्य की जनता के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
