कठुआ/बिलावर, 30 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पहाड़ी जिला (बनी/बसोहली/बिलावर) की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक मंडल रामकोट के पंचायत लाखड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पहाड़ी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल राजपूत ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नेहा महाजन उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव एवं संसदीय प्रभारी गीता भगत, पहाड़ी जिला प्रभारी सुषमा शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, जिला महासचिव शांति भूषण तथा डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पहाड़ी जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी महामंत्री कंचन बाला एवं उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में बिलावर क्षेत्र के पूर्व पंच/सरपंचों समेत लगभग 300 महिलाओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
