खूंटी, 25 फ़रवरी (हि.स.)। तोरपा मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार काे हुई बैठक में राम नवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता तुलसी भगत ने की। राम नवमी के आयोजन को लेकर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। रामनवमी महासमिति में अध्यक्ष अमित जायसवाल, उपाध्यक्ष निशांत जायसवाल, राजेश प्रसाद, पवन गुप्ता, राजेश नायक, प्रीतम महतो और सुबोध जायसवाल हाेंगे।

वहीं कोषाध्यक्ष रोशन जायसवाल, सह-कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, महासचिव दीपक तिग्गा, सचिव रूपेश गुप्ता, उपसचिव नीरज जायसवाल, पवन जायसवाल, प्रणय जायसवाल और विनय जायसवाल को बनाया गया है। साथ ही इनके अलावा प्रदीप भगत, तुलसी भगत, दिवाकर केशरी सहित 27 संरक्षक भी बनाए गए हैं। वहीं अंकित जायसवाल, सावन महतो, विक्की गुप्ता, रोशन जायसवाल, तुलसी साव, रोशन षाडंगी को संगठन मंत्री बनाया गया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
