रायपुर, 11 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में एयरफोर्स विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने अस्थाई आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

वे यहां अपने परिवार के साथ रह रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आज बुधवार सुबह शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि विपुल यादव तेलीबांधा थाना इलाके के विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ रहते थे। वे मूलतः हरियाणा के थे। उनकी उम्र 39 साल थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
