रायपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चीफ दीपक बैज ने रविवार काे रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के 70 वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया है। दो दिन पहले की निरस्त सूची में शामिल 13 वार्डों में दो – दो अध्यक्ष को नियुक्ति खत्म करते हुए एक ही रखा गया है। महामंत्री मलकीत सिंह ने अनुमोदन किया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल
