रायपुर 07 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा मंगलवार काे बिलासपुर जिले के विकासखण्ड कोटा अंतर्गत सतनाला व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 6 करोड़ 81 लाख 52 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस योजना के अंतर्गत 158 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा किसानों की आय में सुधार होने की संभावना है।
जल संसाधन विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर को पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य शासन द्वारा इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
