लखनऊ, 14 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव मनु कालिया ने बताया कि कुल मिलाकर 1,21,10,841 वादों का समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस दौरान प्री-लिटिगेशन श्रेणी के 1,12,94,748 वाद तथा न्यायालयों में लम्बित 8,16,093 वादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त प्रारंभिक सूचना के आधार पर यह आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं तथा प्री-लिटिगेशन एवं लम्बित वादों के निस्तारण की अंतिम संख्या अभी प्राप्त होना शेष है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन
