दुमका, 14 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रधान जज सह प्राधिकार अध्यक्ष सुधांशु कुमार शशि के निर्देशानुसार आयोजित हुई। लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौता से 68.84 करोड़ रुपये से अधिक राशि की वसूली हुई। इस बावत प्राधिकार सचिव उत्तम सागर राणा ने बताया कि लोक अदालत में कुल 05 बेंचों का गठन किया गया था। इसमें बेंच नंबर एक में फैमली जज योगेश्वर मनी, अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार और संगीता कुमारी उपस्थित हुई। बेंच नंबर दो से डीजे थ्री राजेश सिन्हा, अधिवक्ता कुमार प्रभात एवं विक्रमादित्य पांडे शामिल हुए। बेंच नंबर तीन से सीजेएम अनूप तिर्की, कार्यपालक दंडाधिकारी विनीत कुमार एवं अधिवक्ता सूर्य प्रकाश अधिवक्ता सहित अन्य शामिल हुए।
लोक अदालत में मुख्य रूप से परिवारिक वाद, दुर्घटना वाद, लैंड एक्विजिशन, एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, बैंक रिकवरी, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, क्रिमिनल केस, माइनिंग केस, प्री लिटिगेशन मैटर, पुलिस एक्ट, माइनर एक्ट, एक्सक्यूटिव केस, सर्टिफिकेट केसेस, कंज्यूमर फोरम केसेस शामिल हैं। इस प्रकार कुल पांच बेंचों से 13162 वादों का समझौते के आधार पर निष्पादन करते हुए कुल 68,84,16,013 रुपए की राशि का समझौता हुआ।
लोक अदालत में पहुंचे हुए विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के लिए विधिक जागरूकता को स्टॉल लगाया गया और कानूनी पुस्तक एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार
