प्रयागराज, 08 जनवरी (हि.स.)। उप्र के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगनी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक महिला का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगनी गांव निवासी विमलादेवी(30) पत्नी राजन धुरिया का शव गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ की और परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान जो भी जानकारी मिली है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि मामला आत्महत्या का है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
