प्रयागराज, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शनिवार को सहारनपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिल। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के सहावपुर उर्फ पीपल गांव निवासी गुड्डी देवी (45) पत्नी सुनील सेन का शव शनिवार को रेलवे ट्रैक पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि महिला कोयला बिनने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंची ही थी कि इस बीच ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
