भागलपुर, 08 फ़रवरी (हि.स.)। आरपीएफ पोस्ट भागलपुर और इंजीनियरिंग विभाग, मालदा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारीयों के संयुक्त अभियान के दौरान, तीन- और चार-पहिया वाहनों वाली अनधिकृत क्रॉसिंग को सफलतापूर्वक सुरक्षित किया गया।

साथ ही दो- और तीन-पहिया वाहनों वाली अनधिकृत क्रॉसिंग को बैरिकेड किया गया और पहुंच मार्गों को बंद करके अवैध वाहन आवागमन रोका गया, जिससे यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। इसके अतिरिक्त, धौनी–बाराहाट रेलवे लाइन के पास छह अनधिकृत झोपड़ियाँ हटाई गईं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ट्रेंचिंग एवं बैरिकेडिंग का कार्य जारी है, ताकि ट्रैक सुरक्षा और मजबूत हो सके। उल्लेखनीय है कि मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा रेल सुरक्षा और अवांछित घटनाओं की रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
