जांजगीर-चांपा 28 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण हाने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि, संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर, पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में लंबित पेंशन/वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला कोषालय जांजगीर में 30 जनवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे से 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कैम्प में विशेष रूप में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा आपत्ति की गई लंबित पेंशन प्रकरण का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने इस सबंध में जिले के सभी आहरण एवं संवित्तरण अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दी गई है कि अपने कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरण एवं वेतन निर्धारण की जांच हेतु आवश्यक दस्तावेज संहित, संबधित आहरण संवितरण अधिकारी एवं संबंधित लिपिक उपस्थित हो सकते है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
—————
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT
