हमीरपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिलेे के सुमेरपुर कस्बे में हुए लव जिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण के दबाव के मामले में शनिवार को एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसको न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेजा गया है।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने शनिवार को बताया कि सुमेरपुर कस्बे में विगत दिनों हुए लव जिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण दबाव के मामले में पीड़िता के बयान के बाद एक बाल अपचारी का नाम सामने आया था। शुक्रवार को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। शनिवार को इस बाल अपचारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस प्रकरण में यह तीसरी गिरफ्तारी है।
मुख्य आरोपित पिता पुत्र की गिरफ्तारी 15 जनवरी को ही हो गई थी। मामले का चौथा आरोपित अभी फरार है। इसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही इसको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। यह प्रकरण सुमेरपुर कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस प्रकरण में सक्रिय हिंदू वादी संगठनों ने काफी तूल पकड़ाया था और मुख्य आरोपित के पैतृक आवास में जमकर तोड़फोड़ करते हुए बुलडोजर चलाने की मांग की थी लेकिन बुलडोजर अभी तक नहीं चल सका है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा
