होजाई (असम), 16 अप्रैल (हि.स.)। लामडिंग रेलवे जंक्शन के स्थायी सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। गुरुवार सुबह ही लामडिंग रेलवे जंक्शन परिसर में विरोध प्ररदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिलायबल कंक्रीट कॉर्पोरेशन नामक संस्था की देखरेख में लामडिंग में सफाई का काम चलने की बात सामने आई है।

आरोप लगाया गया है कि काफी समय से सफाई कर्मचारी लामडिंग रेलवे जंक्शन परिसर की सफाई अपने हाथों से करते आ रहे हैं और आम जनता की सुविधा के लिए सहयोग प्रदान करते हैं। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके हक से वंचित किया जा रहा है। आरोप है कि वे वर्षों से 9-10 हजार रुपये मजदूरी प्राप्त करते हैं, लेकिन उनके बैंक खाते में 16 हजार रुपये जमा किये जाते हैं। वे यह भी शिकायत करते हैं कि उन्हें मिलने वाले मेडिकल लाभ, पीए आदि से भी वंचित किया गया है।
यह गंभीर आरोप ठेकेदार सुषांत पाल के खिलाफ लगाए गये हैं। सफाई कर्मचारियों ने बार-बार शिकायत की है कि हर महीने उन्हें उनके बैंक खाते में 16 हजार रुपये आने का संदेश मिलता है, लेकिन कर्मचारी हर महीने हाथ में सिर्फ 9-10 हजार रुपये ही पाते हैं। शेष रकम ठेकेदार द्वारा हड़पे जाने का आरोप लगाए गये हैं।
गरीब तथा समाज की गंदगी सामग्रियों की साफ-सफाई वे अपने हाथों से करने वाले इन सफाई कर्मचारियों के हक का धन अचानक गायब हो जाता है। उन्होंने कहा है कि हमारी शिकायतों के बाद भी क्या रेलवे प्रशासन ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा?—————–
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
