वाराणसी, 31 जनवरी(हि. स.)। जिले में रामनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय नवीन में एक नया मामला सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद पूरा मामला चर्चा में है। इस मामले में रामनगर कंपोजिट विद्यालय नवीन के शिक्षक ने मरम्मत कार्य के लिए मिली धनराशि से ज्यादा खर्च करते हुए अतिरिक्त धन के भुगतान की मांग की है।

शिक्षक राजीव के अतिरिक्त धनराशि के भुगतान मांगे जाने पर रामनगर खंड के खंड शिक्षा अधिकारी स्कन्द गुप्त ने प्रधानाचार्य रचना पांडे को पत्र लिखकर बताया है कि विद्यालय के निर्माण कार्य में शिक्षक राजीव ने अतिरिक्त खर्च कर किया है, जबकि शिक्षक को अतिरिक्त खर्च का भुगतान नहीं किया गया है। रामनगर कंपोजिट विद्यालय नवीन के भवन निर्माण में शिक्षक राजीव पांडे ने जो कुछ खर्च किया है, प्रधानाचार्य रचना पांडेय उसका बिल वाउचर लेकर सत्यापन करें। जिससे यह पुष्ट हो सके कि शिक्षक ने मरम्मत कार्य के दौरान मिले धनराशि से ज्यादा खर्च किया है। तदोपरांत उसके भुगतान के संबंध में शिक्षक से लिखित वार्ता की जाए।
———–
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
