मुंबई,11मार्च ( हि. स.) । राज्य में कोंकण संभाग के रायगढ़ जिले में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी चौक सेक्शन -2 तहसील खालापुर स्थित कार्यालय में कार्यरत सहायक अभियंता योगेश ताकाजी देसाई को रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो ने शासकीय पंचों के समक्ष शिकायतकर्ता से एक लाख पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस मामले में जांच की जिम्मेदारी रायगढ़ में अलीबाग स्थित एंटी करप्शनब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती सरिता भोंसले को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो ने आज बताया कि शिकायतकर्ता ने रायगढ़ जिले के खालापुर में प्लाट क्रमांक 25 पाली बुद्रुक तहसील खालापुर में व्यापार के लिए 200 किलो वाट की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी चौक सेक्शन 2में सहायक अभियंता योगेश ताकाजी देसाई के समक्ष आवेदन दिया था।इसके बाद योगेश ताकाजी देसाई ने इस काम के लिए एक लाख सत्तर रुपए रुपए की मांग रखी थी।इसके पश्चात शिकायतकर्ता ने 5 मार्च 2026को रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।इसके बाद रायगढ़ ब्यूरो ने 9मार्च को दोपहर 11.16से दोपहर 12.59के मध्य की गई जांच प्रक्रिया में इसे सही पाया था।इसी बीच सहायक अभियंता योगेश ताकाजी देसाई ने आपसे सहमति के बाद शिकायतकर्ता से मांगी गई राशि बीस हजार कम कर डेढ़ लाख रुपए लेने की तैयारी दिखाई थी।इस मामले में दूसरे दिन 10मार्च 2026, को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी चौक सेक्शन 2में सहायक अभियंता योगेश ताकाजी देसाई शिकायतकर्ता से मांगी गई डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार कर रहे थे दोपहर 1बजकर 36 मिनट पर रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा शासकीय पंचों के समक्ष गिरफ्तार कर लिए गए।यह कार्यवाही ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्ग दर्शन में रायगढ़ ब्यूरो की उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता भोंसले,पुलिस निरीक्षक निशांत धनबड़े,की टीम द्वारा की गई है।इस मामले में कल रायगढ़ के खालापुर स्थित पुलिस स्टेशन में शाम साढ़े तीन बजे मामला दर्ज कराया गया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा
