भागलपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल एवं पूरणमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर भागलपुर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया।

जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह ने संयुक्त रूप से पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन के उपरांत नए सत्र का शुभारंभ किया गया। मौके पर सतीश कुमार सिंह ने कहा कि हम कोई भी शुभ कार्य ईश्वर की वंदना के साथ करते हैं। अतः नया उत्साह उमंग के साथ नई कक्षा में मनोयोग पूर्वक अध्ययन करने का संकल्प लें। विषय अध्यापन के साथ आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की आवश्यकता। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि हम शुभ कार्य का शुभारंभ ईश्वर की वंदना करके करते हैं।
अगली कक्षा का परिणाम बहुत अच्छा हो ऐसा संकल्प लेने का यह दिन है। आपके सर्वांगिण विकास के लिए योजनाओं का निर्माण किया गया है। अतः कठिन परिश्रम एवं योजनाओं के अनुसार अध्ययन करके कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करें। मंच संचालन डॉक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा किया गया। मौके पर चंदन पांडे, अतुल दुबे, ममता जायसवाल, शशि भूषण मिश्रा, शांतनु आनंद, अजय कुमार, चंद्रचूड़ सिंह, विनोद पांडे एवं सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
