अररिया 10 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज में व्यापारिक स्पर्धा को लेकर हुए विवाद में कारोबारी 33 वर्षीय मनीष कुमार चौहान पर जानलेवा हमला किया गया।हमला करने का आरोप मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी बिरजू चौहान पिता सुखो चौहान पर लगाया गया है।मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में चौहान टोला वार्ड संख्या 2 निवासी 33 वर्षीय मनीष कुमार चौहान पिता राजेंद्र चौहान ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।घटना बीते रात की है।

थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में मनीष ने बताया कि मटियारी पंचायत भवन के पीछे बबलू चौहान और चंदन साह मित्र के साथ बातचीत कर रहा था कि इसी क्रम में अचानक बिरजू चौहान लोहे की रॉड के साथ मौके पर पहुंचकर मारपीट करने लगा और जान मारने की नियत से लोहे की रॉड से सर पर प्रहार करने की कोशिश की।बाएं हाथ से बचाव में हाथ टूट जाने की बात कही।दोस्तों ने बचाव की कोशिश की।आवेदन में उन्होंने आरोपित युवक पर छह माह के अंदर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने आवेदन की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
