श्रीनगर, 28 जनवरी (हि.स.)।

मौसम विभाग के अनुसार 1-2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने जम्मू और कश्मीर के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान: 28 जनवरी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 29-31 जनवरी मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है हालांकि 31 जनवरी की शाम को आसमान में बादल छा सकते हैं। 1-2 फरवरी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
3-6 फरवरी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी या गरज के साथ बारिश हो सकती है। यात्रियों और परिवहनकर्ताओं को संबंधित यातायात अधिकारियों से सड़क और राजमार्ग की स्थिति की जानकारी लेने और प्रशासनिक सलाह का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। किसानों को 28 जनवरी तक कृषि कार्य बंद रखने की सलाह दी गई है। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को फिसलन भरे और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
