
कोडरमा, 12 अप्रैल (हि.स.)। तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद आजाद नगर में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को काफी गंभीर चोट आई। इसके बाद सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान असनाबाद में रहने वाले मोहम्मद असद जमाल (38) के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना में कार के एयरबैग खुलने से कार सवार लोगों की जान बच गई। घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को मिलते माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची पटना रोड को जाम कर दिया। इस वजह से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने समझा कर सड़क जाम हटाया ।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव समीर
