प्रयागराज, 28 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक विक्रम चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने शनिवार को बताया कि बीती रात एक हादसे में सराय इनायत थाना क्षेत्र के ककरा दुबावल निवासी विक्रम चालक सूरज केशरवानी (20) पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी की मौत हो गई। पूछताछ में पता चला है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता पिछले छह वर्षों से बीमार चल रहे हैं। मां महिमा ने कुछ समय पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। उसकी बहन करिश्मा की शादी हो चुकी है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
