फर्रुखाबाद,21 अप्रैल (हि.स.)। थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर के रहने वाले समाजसेवी रवि दुबे का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार को भोजपुर गंगाघाट पर पंच तत्व में विलीन कर दिया गया ।उनकी शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। रवि दुबे कमालगंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं । उनके आकस्मिक निधन से जिले में शोक की लहर छा गई है। रवि दुबे यारों के यार थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता। समाज सेवा में अग्रणी रवि दुबे ने कभी अन्याय से समझौता नहीं किया ।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
