रामगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से संचालित सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव से श्रद्धालु तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर, बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का पैर धोकर और अंगवस्त्र देकर रवाना किया। इस क्षण ने उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति में बड़ों के सम्मान और सेवा की परंपरा की याद दिलाई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, दुलमी मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, इंद्रदेव साव, मछेंद्र महतो, दुलमी मंडल सांसद प्रतिनिधि बिक्की महतो, गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा सहित अन्य उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
