सुपौल, 02 अप्रैल (हि.स.)। सांसद दिलेशर कामत ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र के यात्रियों की समस्याओं को उठाया। इस दौरान सांसद ने अपने लेटरपैड के माध्यम से कई स्पेशल ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने की मांग की।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए देश के विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं। लेकिन स्पेशल ट्रेनों के अनियमित संचालन के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन ट्रेनों को नियमित कर दिया जाए तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस मांग पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया। उन्होंने रेल मंत्री से कटिहार – अमृतसर (वाया फारविसगंज , राघोपुर) को नियमित किया जाय l
सहरसा – लोकमान्य तीलक स्पेसल को सुपौल राघोपुर होते हुए ललित ग्राम तक विस्तार कर नियमित किया जाय l सुपौल – नई दिल्ली स्पेशल को ललितग्राम तक विस्तार कर नियमित किया जाय l
मंत्री ने भी मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने उम्मीद जताई कि ट्रेनों के नियमित होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र
