मीरजापुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। यूपीआई के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड के मामले में उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले की हलिया थाना साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए रविवार को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी।

साइबर सेल के उपनिरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम डोहर निवासी मुकेश कुमार चौबे ने 21 फरवरी 2026 को 47,365 रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले 11,650 रुपये और बाद में 35,706 रुपये वापस कराए। इस प्रकार कुल 47,356 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। आज पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में उनके साथ आरक्षी विश्वनाथ प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा
