सिरसा, 14 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) ने एलपीजी गैस किल्लत व बढ़ेे रेट को लेकर शनिवार को सिरसा में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना ने कहा कि हरियाणा में एलपीजी गैस की लगातार हो रही किल्लत ने आम जनता की जिंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया है।

गदराना ने कहा कि कमर्शियल गैस का तो बुरा हाल है ही घरों में भी खाना पकाने के लिए भी गैस सिलेंडर न मिलना, लंबी कतारों में खड़े होना, पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडर बांटना और बिना किसी सूचना के सप्लाई रुकना, एलपीजी गैस के सिलेंडर के रेट में 60 रुपये की व कमर्शियल सिलेंडर पर 114.50 रुपए की वृद्धि बीजेपी सरकार की पूरी तरह फेल विदेश नीति व लापरवाही और प्रशासनिक अव्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। कमर्शियल सिलेंडर ना मिलने की वजह से होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों का काम बंद होने के कगार पर है इससे हरियाणा में हजारो लोग की बेरोजगार होने की स्थिति हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार केवल प्रचार करती है, लेकिन जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह फेल हो गई है।
एलपीजी किल्लत से महिलाएं, बुजुर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। सिलेंडर ना मिलने की वजह से स्कूल, कॉलेज और अस्पताल का काम प्रभावित भी बुरी तरह प्रभावित है और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। ऊपर से एलपीजी गैस के सिलेंडर के रेट में बेहताशा वृद्धि कर सरकार ने आम आदमी की कमर तोडऩे का काम किया है।
गदराना ने कहा कि विपक्ष में रहते गैस के दामों में चंद वृद्धि पर सडक़ों पर हाथ में सिलेंडर लेकर निकलने वाली बीजेपी आज स्वयं की सरकार में इतनी भारी वृद्धि कर यह प्रदर्शित कर रही है कि बीजेपी को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है वह तो विपक्ष में सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए घडिय़ाल आंसू बहा रही थी। गैस किल्लत व मूल्यों में वृद्धि के मामले में वर्तमान सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही कोई जवाबदेही। सदैव आम जनता के बुनियादी मुद्दों और हकों के लिए ल?ने वाली आम आदमी पार्टी इस लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस मौके पर श्याम मेहता, हंसराज सामा, राजन मेहता, राकेश जैन, विजय मोंगा, पंकज शर्मा, कविता नागर, सुमन वर्मा, बिन्दर फूलो, मनप्रीत सिंह, तारा चंद फौजी, नारायण दास, गुरजीत सिंह, मोहित कुमार, हरबंस लाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma
