सिरसा, 05 मार्च (हि.स.)। सिरसा जिले के गांव डबवाली में एक व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में भिजवा। अमरजीत सिंह बुधवार सुबह से लापता था और अचेतावस्था में भारतमाला पुल के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अमरजीत सिंह के रूप में की।

परिजनों के अनुसार अमरजीत सिंह पिछले तीन साल से कमर दर्द से पीड़ित था। उसका कई अस्पतालों में इलाज करवाया गया लेकिन दर्द से राहत नहीं मिली। जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा। बुधवार सुबह वह घर से निकला और कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। ग्रामीणों को मारतमाला पुल के नीचे एक अचेतावस्था में व्यक्ति पड़ा मिला। सूचना अमरजीत सिंह के परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और अमरजीत को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे हर्षदीप सिंह के बयान दर्ज कर शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma
