सिलीगुड़ी, 09 फरवरी (हि. स.)। फुलबाड़ी स्थित पुलिस बैरक में ट्रेनिंग के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की अस्वाभाविक मौत को लेकर सिलीगुड़ी में सियासत गरमा गई है। घटना के विरोध में भाजपा विधायक शंकर घोष ने सोमवार को कचहरी रोड स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना-प्रदर्शन किया।

विधायक शंकर घोष ने मौत के पीछे मानसिक दबाव और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं होती तो यह मौत टाली जा सकती थी।

मेयर गौतम देव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार सिविक वॉलंटियरों को सुविधाएं दे रही है और हालिया बजट में मानदेय भी बढ़ाया गया है। उन्होंने मृतक के परिवार से मिलने का आश्वासन दिया।
विधायक के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर ने कहा कि इस विषय पर वे कुछ कहना नहीं चाहते है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
