बलरामपुर, 17 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के तहत कक्षा 10वीं हिन्दी विषय की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।

आज मंगलवाार की परीक्षा में पंजीकृत 804 परीक्षार्थियों में से 752 उपस्थित रहे, जबकि 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिले में गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ओड़गी तहसीलदार के नेतृत्व में टीम द्वारा 5 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय
