सूरजपुर, 17 मार्च (हि.स.)। ग्राम पंचायत मोहली में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए नई एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक संस्थाओं से 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सूचना के अनुसार, आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत, उपभोक्ता सहकारी समिति एवं स्थानीय स्वशासी निकाय इस हेतु आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में संस्था का प्रस्ताव और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय में कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक प्रस्तुत करना होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक संस्थाएं समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय
