
रामू रोहरा के मार्गदर्शन व ओमेश यादव के नेतृत्व में युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

धमतरी, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर साेमवार काे धमतरी में नवयुवाओं का भव्य, विशाल और उत्साहपूर्ण प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महामंत्री ओमेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए राष्ट्र सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा और जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, राकेश साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विनय जैन, मिश्री पटेल, मोनिका देवांगन, अमन राव, पार्षदगण, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता यादव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान दिया, वहीं दीनदयाल उपाध्याय ने ‘अंत्योदय’ के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच दी। इसी विचारधारा के आधार पर पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भाजपा से जुड़ रहा है। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में यही युवा संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में गौरव साहू, हेमचंद साहू, जगेंद्र साहू, अमन साहू, डोमेश्वर साहू, रविंद्र साहू, पदमान साहू, डीकेश साहू, वरुण साहू, रघु साहू, चंद्रकांत ध्रुव, हीरालाल साहू, जितेंद्र सिन्हा, लवकुमार, परमेश्वर, रेवत साहू, कमल फिरोज साहू, दुर्गेश, प्रशांत, सोनू, जयकिशन, हेमलाल, जितेंद्र पटेल, मोनू साहू, देवेंद्र, पुष्कर, वासुदेव यादव, मनीष, दुष्यंत, राहुल सेन सहित अनेक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नवप्रवेशी युवाओं ने कहा कि वे राष्ट्रहित, समाज सेवा और संगठन के मूल्यों से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़े हैं और आने वाले समय में विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री ओमेश यादव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा
