सोनीपत, 07 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार

को किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों
के प्रति जागरूक करना तथा विधिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझाना रहा।
प्रतियोगिता
का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रोहतक में किया गया, जिसमें रोहतक मंडल के विभिन्न
जिलों से जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने भाग
लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 10 प्रकार की विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं,
जिनमें वाद–विवाद, कविता पाठ, प्रस्तुतीकरण सहित
अन्य विधिक विषयों से संबंधित गतिविधियां शामिल रहीं।
मॉडल
संस्कृति स्कूल खेवड़ा के विद्यार्थियों ने मंडल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए
जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। वाद–विवाद
प्रतियोगिता में मानवी और दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं की छात्रा
उर्वशी ने प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कविता पाठ में
तान्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता
में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं
को विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर उप प्राचार्य सुरेंद्र महला, श्रीभगवान दीक्षित,
विद्यालय के अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना
