मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में द आर्यंस बेशर्स और स्काईलाइन बल्स के बीच रविवार को किड्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेला गया। मैच में द आर्यंस बेशर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 17.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जिसमें मानित चौधरी ने 20 बॉल में 19 रन और उजैर ने 18 बॉल पर 19 रन की पारी खेली। स्काईलाइन बल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिहरन ने 4 विकेट और अभिमन्यु ने 2 विकेट लिए।

जवाब में रनाें का पीछा करने उतरी स्काईलाइन बल्स के बल्लेवाजी ने 18.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के
बल्लेबाज अभिमन्यु ने 59 गेंदाें पर 30 रन व विजय ने 53 गेंदाें में 56 रनाें की पारी खेली। मैच में 4 विकेट लेने वाले स्काईलाइन बल्स के सेहरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस माैके पर एमपीएस के प्रिंसीपल शक़ील, मिर्जा दानिश आलम, प्रियांशु जोशी, सतीश शर्मा पूर्व रणजी खिलाड़ी, विवेक ठाकुर एमडी स्कालर डेन, पंकज भटनागर वरिष्ठ पत्रकार, सुमित गोस्वामी मैनेजर काशवी कॉर्पाेरेट, राहुल डूबे जीम एलिमेंट मैनेजर, रोहित, शरीफ शेख, सलीम, शांतनु दीक्षित काशवी कॉर्पाेरेट, रोहित सूरी दी एलिमेंट, ऋषिका, प्रतीक्षा आदि मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
