जयपुर, 10 मार्च (हि.स.)। राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने अपने अधीन सभी संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए 18 मार्च निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है।

निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग डॉ. पंकज धीरेन्द्र ने बताया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं को राजस्थान की समृद्ध विरासत, इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से उक्त घोषणा की गई है।
निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने बताया कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन सभी संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में 07 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है एवं लेटर पैड हस्ताक्षर युक्त पत्र के साथ आने वाले शिक्षण संस्थाओं को भी पूरे सप्ताह प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्मारकों और संग्रहालयों में निःशुल्क भ्रमण करवाया जाता है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश
