अररिया 09 फरवरी(हि.स.)। अमर स्वतंत्रता सेनानी,कवि एवं लेखक पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की पुत्रवधू एवं स्वतंत्रता सेनानी रामकिशोर तिवारी की द्वितीय धर्म पत्नी प्रमिला देवी का सोमवार को निधन हो गया।वह 90 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।वह पिछले एक सप्ताह से काफी बीमार थी।

उनके निधन पर जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र मनोज तिवारी,ज्येष्ठ दामाद दीनानाथ तिवारी,ज्येष्ठ पौत्र विनोद कुमार तिवारी सहित नाती सनी,रोहित, मनीष, मृत्युंजय,पौत्र प्रतीक और विशाल शोकाकुल रहे।वहीं उनके निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक मनोज विश्वास,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद,अनिल सिन्हा,कंचन विश्वास,श्री कुमार ठाकुर,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू,मनोज झा,राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इंजीनियर आयुष अग्रवाल,अमित पूर्वे आदि ने निधन पर स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी प्रमिला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
