रायपुर, 20 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायपुर मंडल के हथबंद- भाटापारा सेक्शन में गर्डर डीलॉन्चिंग कार्य के चलते 21 मार्च रात 11 बजे से 22 मार्च रात 3 बजे तक 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे ने कार्यों के कारण 8 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

रायपुर मंडल प्रबंधन ने बताया है कि इस दौरान 8 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि दो ट्रेनें बीच मार्ग में ही समाप्त की जाएंगी। रेलवे के अनुसार, रायपुर- बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर, बिलासपुर- रायपुर, कोरबा-रायपुर और रायपुर- इतवारी मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं इतवारी-रायपुर और रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर भी 23 मार्च को रद्द रहेंगी। इसके अलावा 22 मार्च को गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही रवाना होगी, जबकि झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
