हरिद्वार, 20 मार्च (हि.स.)। सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार परिसर में आगामी 25 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार स्थित सिडकुल की औद्योगिक इकाई किरबी बिल्डिंग सिस्टम सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से आईटीआई फिटर, वैल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मिग वैल्डर, लाइनमैन और पेंटर आदि प्रशिक्षण प्राप्त पदों के लिए चयन किया जा रहा है। इन पदों के लिए लगभग 100 रिक्तियां निर्धारित हैं। पात्र अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ 25 मार्च को प्रातः 10 बजे कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
