धौलपुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बसेडी के सलेमपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक कवद्यालय में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन में मातृशक्ति और बालिका युवाओं ने शामिल होकर भव्य कलश यात्रा निकाली।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि संत महेश्वर दास महाराज ने कहा कि हिंदू समाज में जाति मात्र एक सामाजिक व्यवस्था है। यह किसी से दुर्व्यवहार का कभी आधार नहीं हो सकती। मुख्य वक्ता राम अवतार सिंह ने स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन और उसके उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने से भारतीय किसान और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वय सहायता समूहों बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रकृति के संवर्धन और उसके संरक्षण पर विशेष महत्व दिया।

संचालन करते हुए बसेडी के पूर्व विधायक सुखराम कोली ने वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण सहित पंच परिवर्तन पर जोर दिया। कोली ने प्रकृति के अधिक से अधिक संरक्षण और संवर्धन से ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होने की बात भी कही। विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मेलन में सलेमपुर मंडल में आने वाले रामफलपुरा, भागीरथपुरा,भवनपुरा, किलेदारपूरा, दौपुरा, जटपुरा, अंगदपुरा, नौनेरा पृथ्वीसिंह एवं सलेमपुर इत्यादि गावों के प्रबुद्धजनों, मातृशक्ति, युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम शुभारंभ भारतमाता के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित संत महेश्वर दास महाराज एवं मुख्य वक्ता रामअवतार और समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को अन्नकूट प्रशादी का वितरण किया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप
