नैनीताल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में आयोजित एक बड़े सम्मेलन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक जागरूकता जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान ‘हिन्दू राष्ट्र’ की मांग मुखर रही। साथ ही भवाली में हिन्दू लड़की के साथ विधर्मी युवक द्वारा की गई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण व भविष्य के लिए चेतावनी बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे दयालु महाराज ने अपने संबोधन में देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि भारत की पहचान उसकी सनातन परंपरा से है और इसे सशक्त करना समय की आवश्यकता है। द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य त्रिलोकी स्वरूप ने समाज को शास्त्र ज्ञान के साथ-साथ आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। नीरज महादेव ने नई पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा देने और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर बल दिया। विभाग कार्यवाह रमेश कोहली ने सामाजिक चुनौतियों पर सजग रहने की आवश्यकता बताई। प्रगति जैन ने हाल ही में भवाली में एक नाबालिग से जुड़ी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए समाज से सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने आयोजन की सफलता पर स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला प्रचारक अमित, कैलाश चंद्र सुयाल, विधायक सरिता आर्या, भावना मेहरा, नीमा बिष्ट, आशुतोष चंदोला, प्रकाश आर्या, मनोहर दिनेश आर्या, बालम मेहरा, शिवांशु जोशी, हिमांशु बिष्ट, कंचन साह, तारा दत्त जोशी, पूरन जोशी, जुगल मठपाल, डॉ. हरीश बिष्ट, पवन भाकुनी, जगदीश नेगी, वैभव, महेश जोशी, आनंद, पुष्कर जोशी, दिनेश जोशी, नवीन भट्ट, प्रमोद कुमार, मुकेश गुरुरानी, दयाकिशन पोखरिया, शुभम कुमार, पंकज अद्वैती, हेम आर्या, सुधा आर्या, वर्षा आर्या, आर.पी. चंदोला, हिमांशु रावत, प्रेम सिंह नेगी, महेश उप्रेती, ललित उप्रेती, सुमित पांडेय, त्रिवेंद्र साह, विक्रम क्वीरा, अभिषेक मेहता, पीयूष नेगी, सतीश और प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन भाकुनी ने किया।
सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वालों का सम्मान
सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुबोध चंदोला, महेश कुमार वर्मा, नवीन चंद्र जोशी, कर्नल विजय द्विवेदी, मेजर राजेश ठुलघरिया, जीवन जोशी, संत उद्धव शरण, कमल नाथ सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
