जिला अध्यक्ष ने अर्बन मंडल में पदाधिकारियों

के साथ सुना 130वां एपिसोड
हिसार, 25 जनवरी (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष
डॉ. आशा खेेदड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम जन-जन
को प्रेरित करने वाला होता है। इससे प्रेरित होकर देश के लाखों लोगों ने जहां स्वरोजगार
अपनाया है वहीं जनल्याण के अन्य कार्यों में भी भागीदारी की है।
डॉ. आशा खेदड़ रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी का मन की बात कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुन रही थीं। उनके साथ अनेक पदाधिकारी
व कार्यकर्ता मौजूर रहे और यह कार्यक्रम सुना। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्रसेवा और
आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि रविवार के कार्यक्रम
में प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी, स्वदेशी के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं
की भूमिका और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान जैसे विषयों पर संदेश दिया है, जिससे
हर देशवासी प्रेरित होता है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने
बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं
को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना
की। उन्होंने बताया कि अर्बन मंडल में बूथ नंबर 142 पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम
में जिला अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, महामंत्री आशीष
जोशी, प्रवीन जैन, पीयूष मेहता, राजेन्द्र सपड़ा, सतीश सुरलिया, अजय कांत जांगड़ा,
राकेश गुलाटी, पिंकी शर्मा, सुरेन्द्र सैनी, अजय बेनीवाल, धर्मवीर पानू, महेंद्र सिंह
पानू, सरोज सिहाग, सीमा शर्मा, उषा कौशिक, प्रोमिला पूनिया, अर्बन मंडल अध्यक्ष राहुल
सैनी, पीयूष पाहवा, जितेन्द्र बड़क, इंद्रजीत चावला, केपी गुप्ता, संजय थरेजा, रीटा
शर्मा, स्नेह लता निंबल, सुमन सैनी, रजत घई, संतोष नागर व देवेन्द्र सैनी सहित मंडल
के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर
