हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज

यूनियन जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

हिसार, 09 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी
मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन जिला हिसार
का त्रिवार्षिक सम्मेलन बीएंडआर रेस्ट हाऊस में हुआ। सम्मेलन में संगठन की नई जिला
कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया।
सम्मेलन में साेमवार काे जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति
से किया गया। इसमें बलवान सिंह कालीरावणा जिला प्रधान, मनजीत सिहाग जिला सचिव, बबलू
शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, राजकुमार पुनिया जिला उपप्रधान, नसीब जिला कार्यालय सचिव व
मुकेश कुमार को जिला प्रेस सचिव चुने गए। उल्लेखनीय है कि बलवान सिंह कालीरावणा 13वीं
बार जिला प्रधान चुने गए हैं।इसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य प्रधान ईश्वर
शर्मा व राज्य प्रचार सचिव सरजीत खेड़ा उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य कोषाध्यक्ष भगवान
अहलावत, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान औमप्रकाश पुनिया,
राज्य मुख्य सलाहकार सज्जन भारद्वाज, राज्य संगठन सचिव हरिकेश शर्मा, राज्य कार्यालय
सचिव राजकुमार सैन व गुरुग्राम जिला कोषाध्यक्ष संजय सैन सहित जिला के सभी ब्रांचों
के प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर
