पीएलए चौकी व सीआई मिल गेट की संयुक्त कार्रवाई

आरोपी सागर पर डकैती, शस्त्र अधिनियम व लड़ाई
झगड़े के हैं 10 मामले दर्ज
हिसार, 16 अप्रैल (हि.स.)। अपराध और अपराधियों
के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस चौकी पीएलए व सीआईए मिल गेट टीम ने
पटेल नगर इलाके में हथियारों के साथ हुड़दंग कर रहे 10 बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार
किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि शहर के पटेल नगर में एक घर के
बाहर 10-11 युवक हथियारों, लोहे के कापा और गाड़ियों के साथ एकत्रित होकर सरेआम हुड़दंगबाजी
करके इलाके में दहशत फैला रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस
को देखकर बदमाश भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने मौके से 10 आरोपियों को काबू कर लिया,
जबकि कुछ भागने में सफल रहे।
ये पकड़े गए बदमाश
पकड़े गए आरोपियों में भूना निवासी नसीब, नारनौंद
निवासी सागर, बिचपड़ी निवासी राहुल व साहिल, फतेहाबाद निवासी जुगनू व साहिल, भूना निवासी
गगन, नारनौंद निवासी मस्ताना, असंध निवासी प्रिंस व भूना निवासी विजय शामिल है। इनमें
भूना निवासी नसीब के पास से दोनाली बंदूक व दो जिंदा कारतूस व नारनौंद निवासी सागर
से लोहे का कापा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिय
है। पुलिस के अनुसार आरोपी सागर पर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज है।
—
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर
