वाराणसी, 10 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में भोजूवीर स्थित महावीर होम्योपैथिक क्लीनिक में दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ अम्बरीष कुमार राय ने बताया कि आजकल लोगों में बाल झड़ने की समस्या व्यापक हो गई है और होम्योपैथी दवाएं बाल झड़ने की समस्या के निदान में बहुत प्रभावी हैं।

डॉ अम्बरीष कुमार राय ने बालों के झड़ने की समस्या के उपायों की चर्चा करते हुए बताया कि बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण हार्मोनल असंतुलन, तनाव और चिंता, पोषण की कमी, बालों की देखभाल में कमी, आनुवंशिक कारण प्रमुख रूप से हैं। पोषण की कमी से बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए पोषण का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसी तरह बालों की देखभाल में कमी बाल झड़ने की समस्या को बढ़ा सकती है, इसलिए बालों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। इसके संग में उचित दवाओं का सेवन जरूरी है, जो होम्योपैथी में उपलब्ध हैं।
डॉ. अम्बरीश कुमार ने हिंदुस्थान समाचार को बताया कि बाल झड़ने की समस्या के लिए होम्योपैथी उपचार लेने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक को तय करें। इस मामले में एक योग्य रजिस्टर्ड होम्योपैथिक चिकित्सक से परामर्श करना बहुत जरूरी है। एक प्रश्न के उत्तर में डॉ अम्बरीश ने बताया कि होम्योपैथी में बाल झड़ने की समस्या का बहुत ही प्रभावी एवं दुष्प्रभाव रहित इलाज है। यहां तक की बिल्कुल ही झड़ चुके बालों को नया भी उगाया जा सकता है। बाल झड़ने की समस्या न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान कर सकती है। होम्योपैथी में बाल झड़ने की समस्या का इलाज करने के लिए कई प्रभावी तरीके हैं। इस समस्या से परेशान व्यक्ति मुझसे भी संपर्क कर सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
