बिजनौर, 14 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित धामपुर में रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह विपिन कुमार और पड़ोसी अमित शर्मा के घर पर विशेष समुदाय ने हमला बोल दिया था। घर में तोड़फोड़ कर जेवर समेत नकदी लूट ले गये थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आराेपित सुएब को गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस की गोली से घायल है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय प्रताप पाण्डेय ने देते हुए बताया कि शनिवार तड़के कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने जिला कार्यवाह और पड़ोसी अमित शर्मा के घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़फोड़ करते हुए जेवर और नकदी लूट ले गये थे। इस मामले में अमित शर्मा की ओर से तहरीर दी गई। धामपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित सुएब को गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल के लिए पुलिस अभियुक्त को अभिरक्षा में सीएससी धामपुर ले जा रही थी। इस दौरान उसने सिपाही पंकज चौधरी की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा। पीछा कर रही पुलिस टीम ने जब उसे रुकने को कहा तो वह फायरिंग किया। गोली पुलिस वाहन में लगी। जवाबी कार्रवाई पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अभियुक्त के पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में सीएससी धामपुर भेजा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की तड़के लगभग तीन बजे शुएब ने अमित शर्मा के घर पर तमंचा लेकर हमला कर लूटपाट की थी। जिसमें संघ के जिला कार्यावाह विपिन कुमार के घर पर भी हमले की बात शहर में फैलने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी इस घटना की जानकारी होने पर हिन्दू वादी संगठन, भाजपा नेता, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा विधायकों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया था। घटना की गम्भीरता देख पुलिस ने अमित शर्मा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।—————
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र
