मुरादाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में परशुराम संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार, ज्ञान, शील एवं शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के आयोजक रजत शर्मा एवं समस्त ब्राह्मण युवा रहे। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं का संरक्षण एवं प्रसार करना रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ एमडीए में कांठ रोड स्थित किले से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए काशीराम नगर, लाइनपार से गुजरकर परशुराम चौक, बुद्धि विहार पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सूर्य शर्मा, रजत श्रोत्रिय, विशाल शर्मा, राघव शर्मा, प्रणवीर शर्मा, शंकर शर्मा, अभिषेक शर्मा, रचित शर्मा, दुष्यंत कौशल, रोहताश शर्मा, प्रखर, त्रिभुवन सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण युवा बंधु उपस्थित रहे।
—————–
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
