अवनीश मेहरा, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य और शहर में शिक्षा की अलख जगाने वाले अवध किशर मिश्र का निधन दिल्ली में सोमवार को हो गया। वे वहां पिछले 15 दिनों से कोरोना संक्रमण के कारण इलाजरत थे। श्री अरविंद दर्शन के ज्ञाता श्री मिश्र के निधन से शहरवासी शोकाकुल हैं। साहित्य में रुचि रखने वाले श्री मिश्र ने कई किताबों का लेखन कार्य किया था। उनके निधन पर श्री अरविंद सोसाइटी से जुड़े
सदस्य, समाजसेवी, पेंशनर समाज के लोग और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में श्री अरविंद सोसाइटी की सरोज चौबे, कृष्णा प्रसाद, विनोद मारोदिया, नंद किशोर, सुजीत मौर्य, अजय खन्ना, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, रिंकु सोनी, चंद्रमा मिश्रा और अनुमंडल पेंशनर समाज के शिवजग प्रसाद शामिल हैं।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)